अर्जुन राम मेघवाल बने क़ानून और न्याय मंत्री, किरेन रिजिजू हटाए गए

अर्जुन राम मेघवाल बने क़ानून और न्याय मंत्री, किरेन रिजिजू हटाए गए

  • Hindi
  • May 18, 2023
  • No Comment
  • 1166

केंद्रीय क़ानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू को उनके के पद से हटा दिया गया है उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को नियुक्त किया गया।

राष्ट्रपति भवन से गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेघवाल, वर्तमान में संसदीय मामलों और संस्कृति राज्य मंत्री, कानून और न्याय मंत्रालय संभालेंगे।

किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञानं मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार “भारत के राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री की सलाह के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों के बीच विभागों के निम्नलिखित पुनर्आवंटन को निर्देशित करने में प्रसन्न हैं: –

1 – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पोर्टफोलियो श्री किरेन रिजिजू को सौंपा जाए।

2 – श्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्य मंत्री को श्री किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा जाए।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *